खेल झारखण्ड बोकारो

एम जी एम स्कूल में खेलो इंडिया महिला जूडो पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

बोकारो : एमजीएम स्कूल बोकारो में खेलो-इंडिया बोकारो सिटी वूमेंस जूडो लीग का आयोजन किया गया था जो की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया,मिनिस्ट्री ऑफ़ स्पोर्ट्स के तत्वाधान में बोकारो जूडो संघ के द्वारा आयोजित की गई थी इस खेलो इंडिया महिला जूडो लीग में
एम जी एम स्कूल के 16 महिला खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किया था स्कूल के जूडो प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी पदक विजेता महिला खिलाड़ियों का सम्मान स्कूल के प्रातः प्रार्थना सभा में स्कूल के प्राचार्य द्वारा किया गया खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, चार रजत एवं चार कांस्य पदक जीतकर फिर से एक बार स्कूल का तथा बोकारो का नाम राज्य स्तर पर ऊंचा किया है पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में साक्षी सिंह सोलंकी, प्रियदर्शनी सिंह, आयुषी सिंह, पीहू, अना शांडिल्य, स्नेहा कुमारी,दुर्गा टंडन,जेबा
नाज,साक्षी श्रीवास्तव, आस्था पांडे,श्रेया रानी, सौम्या शेखर, सुरभि कुमारी, रिचा नंदा, सरोज कमल शामिल है खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष श्री के एन त्रिपाठी एवं सचिव परीक्षित तिवारी, एम जी एम स्कूल के प्राचार्य फादर डॉक्टर जोशी वर्गीस, उप प्राचार्य रेखा बनर्जी, हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, अकादमी इंचार्ज जॉर्ज जोसेफ के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों में राजेश्वर सिंह, मीनाक्षी कुमारी, सौरभ कुमार,मोहसिन राजा एवं वंदना कुमारी ने अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं भेंट की

Related posts

खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखे: डीईओ

admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मानव सेवा की गई:- केयर एंड सर्व साउंडेशन।

admin

आरयू के गृह विज्ञान विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

admin

Leave a Comment