झारखण्ड राँची

एसबीयू और गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक करार पर बनी सहमति

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला यूनिवर्सिटी, रांची और श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटी), गुड़गांव के बीच शैक्षणिक करार पर सहमति बनी है। इस आशय से संबंधित पत्र पर एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और एसजीटी के कुलपति प्रो हेमंत वर्मा ने हस्ताक्षर किया। इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अब शोध, परामर्श, शैक्षणिक तथा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग हेतु संबंधित गतिविधियों का आदान- प्रदान सुनिश्चित हो सकेगा। ,

इस एमओयू से विभिन्न शोध परियोजनाओं पर संभावित सहयोग, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के संयुक्त आयोजन के अलावा संकाय और छात्रों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिल सकेगा। साथ ही दोनों विवि के छात्रों को नवीनतम और अद्यतन जानकारियां मुहैया करवायी जा सकेगी।

Related posts

डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में बारहवीं छात्रों के लिए ‘सफरनामा’ विदाई समारोह आयोजित

admin

एक्सआईएसएस ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

admin

8 माइल स्टोन में फ्लाइंग रेस्टोरेंट का किया गया शुभारंभ

admin

Leave a Comment