झारखण्ड राँची शिक्षा

एसबीयू के छात्रों को मिला सुनहरा भविष्य, 150+ कंपनियों ने दिया मौका

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक ) : एसबीयू ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अब तक विश्वविद्यालय के 407 छात्र-छात्राओं का देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है, और यह प्रक्रिया जारी है।

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डीन प्रो. हरिबाबू शुक्ला के अनुसार इस बार अधिकतम वेतन ₹9 लाख प्रति वर्ष और औसत वेतन ₹4 लाख रहा। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्थान की शिक्षण गुणवत्ता और उद्योग से जुड़ाव का परिणाम है।

प्लेसमेंट ड्राइव में 150 से अधिक कंपनियाँ शामिल हुईं, जिनमें डेलॉइट, एक्सेंचर, टीसीएस, आईटीसी, बर्जर पेंट्स, वेदांता, टाटा एआईजी, एक्सिस बैंक, मोतीलाल ओसवाल जैसे नाम प्रमुख हैं।

छात्रों को IT, बैंकिंग, एफएमसीजी, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्राप्त हुए।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की उत्कृष्टता और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।

एसबीयू की यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है।

Related posts

एसबीयू के आयुष राज ने 25वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

admin

रोटरी क्लब चास ने सहयोग विलेज में बेसहारा बच्चों संग मनाया परीक्षित चोपड़ा का जन्मदिन

admin

अमझरिया घाटी में कार दुर्घटना: बोकारो की मां-बेटी की मौत, दो भाई गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment