झारखण्ड राँची

एसबीयू में सरहुल पर्व उत्साहपूर्वक मनाया, छात्रों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

नितीश मिश्रा
रांची (ख़बर आजतक) : एसबीयू स्थित महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लिनिकल टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा एवं उप-प्राचार्या मीनल श्वेता सहित नर्सिंग फैकल्टी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


इस अवसर पर छात्रा प्रिया महतो ने सरहुल पर्व की परंपरा और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. बाड़ा ने इसे प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व बताया। वहीं प्रशासक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि सरहुल आदिवासी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जो नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है।


डीन डॉ. विजय कुमार सिंह ने भी इसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्रों ने आकर्षक सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में उप-प्राचार्या मीनल श्वेता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

पेटरवार : तेनुघाट डैम में स्नान के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत

admin

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी गुरुवार को करेंगे पाकुड़ के गोपीनाथपुर गाँव का दौरा

admin

सीएमपीडीआई व आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च सेंटर के बीच एमओए पर हस्ताक्षर

admin

Leave a Comment