झारखण्ड राँची

ऐतिहासिक रातुगढ़ किला पहुँची कल्पना सोरेन, राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी और काँग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने किया भव्य स्वागत

नितीश मिश्र, राँची

राँची/रातू(खबर_आजतक): रातु में आयोजित मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद कल्पना सोरेन रातुगढ़ किला पहुँची जहाँ राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी देवी और काँग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने उनकी अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया।

वहीं किला परिसर में कल्पना सोरेन ने सबसे पहले माँ दुर्गा का दर्शन-पूजन किया। अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें किला का भ्रमण कराया और यहाँ के इतिहास के बारे में उन्हें बताया। कल्पना सोरेन काफी देर तक किला परिसर में रहीं और सभी से वार्तालाप किया।

इस दौरान काँग्रेस नेता बंधु तिर्की, राज्य सभा सांसद महुआ मांजी, सांसद जोभा मांझी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पृथ्वी नाथ शाहदेव, अमर उराँव, रमेश शाहदेव, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, कुशल उराँव, अतुल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related posts

गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ काली मंदिर में माघी काली पूजा शुरू, 501 कलश के साथ निकली भव्य यात्रा

admin

सीआईटी में शोक सभा, कक्षाएँ स्थगित

admin

झारखंड में चार लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 13 मई को होगा मतदान

admin

Leave a Comment