झारखण्ड बोकारो

ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित हुआ विशेष सत्र

बोकारो (ख़बर आजतक) : ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, को एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महानिरीक्षक (उत्तरी छोटानागपुर) सुनील भास्कर, भारतीय पुलिस सेवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान परिसंपत्ति प्रबंधक टी.आर. उन्नीकृष्णन नायर ने मुख्य अतिथि सुनील भास्कर को शॉल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में भास्कर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता, ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यस्थल पर नैतिक आचरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख—सब सर्फेस टीम के आलोक दास, प्रमुख ड्रिलिंग बलबीर सिंह, प्रमुख मानव संसाधन दयानंद कालुंदिया, आलंबन प्रबंधक विपिन कुमार, भूतल दल प्रमुख विपिन प्रसाद, प्रमुख इंजीनियरिंग सर्विसेज मानस कुमार रॉय, प्रमुख कूप सेवाएं दिलीप कुमार सहित सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख, मानव संसाधन दयानंद कालुंदिया ने किया।
सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन मानव संसाधन एवं सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया।

Related posts

बोकारो : डीएवी सेक्टर-6 के 17 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में लहराया परचम

admin

टीम शैलेंद्र की चुनावी बैठक होटल राज रेजीडेंसी में संपन्न

admin

कसमार : बाल विवाह को रोकने में युवा पीढ़ी की भूमिका अहम।

admin

Leave a Comment