झारखण्ड राँची राजनीति

ओरमांझी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

नितीश मिश्र, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : ओरमांझी के पार्क पैलेस में आजसू पार्टी द्वारा भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही दो उपमुखिया और कई ग्राम प्रधानों ने भी पार्टी में शामिल होकर अपनी सक्रिय भागीदारी का संकेत दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा, “राज्य का भविष्य तभी सुदृढ़ होगा जब युवा नेतृत्व में आगे आएंगे। आजसू ने हमेशा युवाओं और जनभावनाओं के सम्मान की राजनीति की है।” उन्होंने झारखंड आंदोलन की चर्चा करते हुए झामुमो पर निशाना साधा और कहा कि “जहां उन्होंने आंदोलन को बेच दिया, वहीं आजसू ने समझौते के बिना अलग राज्य का गठन सुनिश्चित किया।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने वर्तमान हेमंत सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “यह सरकार दलाली, भ्रष्टाचार और लचर प्रशासन की मिसाल बन गई है। जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। बीडीओ और थाना स्तर पर गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है।”

उन्होंने बताया कि “शहीदों की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम बनाने की योजना उन्होंने शुरू की थी, परंतु मौजूदा सरकार ने उसे अधर में लटका दिया। ओरमांझी के टिकैत उमराव और शेख भिखारी के गांवों को विकसित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।”

विचारधारा को गाँव-गाँव पहुँचाएँ : देवशरण भगत
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आजसू पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “आजसू ही शहीदों के सपनों का झारखंड बना सकती है और भ्रष्ट व्यवस्था को बदल सकती है।”

सम्मेलन में वक्ता और गणमान्य उपस्थिति:
दीपक महतो, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, हकीम अंसारी, बैजनाथ महतो और रामधन बेदिया सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर महतो ने किया। साथ ही प्रकाश चौधरी, रामनंदन महतो, संजय तिर्की, लालू महतो, सुमित महतो, अभिमन्यु सिंह, संजय महतो की उपस्थिति रही।

पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख नाम:
गगरी पंचायत के उप मुखिया तीर्थ मोहन उरांव, चढ़ूं पंचायत के उप मुखिया प्रीतम महतो, पूर्व मुखिया प्रत्याशी भीम मुंडा, राज साहू, विशाल मुंडा, शशि महतो, धर्मवीर मुंडा, विवेक नायक, राहुल बैठा और विवेक कुमार शामिल हैं।

Related posts

ब्लू स्टोन कंपनी द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में 21 वर्ष से कम उम्र व्यस्क को शराब परोसने को लेकर उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिले उज्जवल प्रकाश तिवारी

admin

कसमार : शिक्षा पदाधिकारी के विदाई समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ लम्बोदर महतो

admin

झारखंड में दुष्कर्म और मतांतरण का खेल तेजी से बढ़ रहा : डॉ आशा लकड़ा

admin

Leave a Comment