झारखण्ड धार्मिक राँची

कजली तीज महोत्सव संपन्न, पत्नियों ने किया पति के दीर्घायु होने की कामना

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): कजली तीज महोत्सव की बुधवार को पूरे जिले में धूम रही। इस अवसर पर सज-धजकर आयी महिलाओं ने तीज माता की पूजा की। सुहाग के दीर्घायु होने की कामना की समाज की महिलाओं ने सातुड़ी तीज हर्षोल्लास से मनाई। पीहर से भेजे सत्तू का भोग लगाया और नीमड़ी रोप खीरा, नींबू, सुपारी सातू, मेहंदी व चुनरी चढ़ाकर पूजा की। साथ ही अखण्ड सौभाग्यवती का आशीर्वाद लिया। चाँद को महिलाओं ने अर्ध्य दिया। पति ने सत्तू से पत्नी का व्रत खुलवाया।

वहीं आर्यपूरी कॉलोनी की महिलाओं में कजली तीज पर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी। झूला झूलते गीत भजनों से माता से पति की दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर गगन ओझा, सुमन ओझा, मुस्कान ओझा, मोहिनी ओझा, हेमा सार्श्वत, रश्मि सरमा, क्षमा गोस्वामी शामिल थी।

Related posts

मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरों की बढ़ी रौनक

admin

पिट्स मॉडल स्कूल के दिव्यंका और तेजस का राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन

admin

गरीबों के प्रति ध्यान दे अधिकारी : डॉक्टर लंबोदर महतो

admin

Leave a Comment