जानकारी विश्व

कमला हैरिस को कड़ी टक्कर देने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प फिर बने राष्ट्रपति….

खास ख़बर (नितीश मिश्र) : डोनाल्ड ट्रम्प फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 50 राज्यों की 538 में से 277 सीटें मिली हैं, बहुमत के लिए 270 सीटें जरूरी होती हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस कड़ी टक्कर देने के बावजूद 224 सीटें ही जीत पाईं।

ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे और 2020 में जो बाइडेन से हार गए थे। ताजा नतीजों के बाद ट्रम्प दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहले राजनेता हैं, जो 4 साल के गैप के बाद दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे।
वहीं, अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प पहले लीडर हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में दो बार महिला उम्मीदवारों को हराया है। अमेरिका में ऐसा सिर्फ दो बार 2016 और 2024 में हुआ है जब वहां महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी थीं।

Related posts

बीआईटी मेसरा में कर सकते हैं होटल मैनेजमेंट, 20 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

admin

गजल गायक पंकज उधास का निधन, पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे, मुंबई में कल होगा अंतिम संस्कार

admin

रामविलास पासवान की जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा

admin

Leave a Comment