झारखण्ड राँची

कमल दा ने विधायक नहीं बेटा बनकर की जनसेवा: सुदेश महतो

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पुण्यतिथि पर लोहरदगा जिला कार्यालय में उनकी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि आजसू नेता कमलकिशोर भगत ने जिस साहस और संघर्ष से झारखंड आंदोलन की लड़ाई लड़ी और एक विधायक के तौर पर जनता की सेवा की उन्हें हर झारखंडी हमेशा याद रखेगा। कमल दा के विचारों और लक्ष्य को आगे बढ़ना हमारा दायित्व है। उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रही है।

इस दैरान पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सतीश कुमार और झामुमो, काँग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए खून, पसीना बहाने और जेल जाने से लेकर कई संघर्ष करने के बाद कमल किशोर भगत ने विधायक नहीं लोहरदगा का बेटा बन कर जनता की सेवा की। उनको लोहरदगा के आवश्यकता का बोध था। कमल किशोर भगत आम लोगों के विषयों को विधानसभा में बेतहर ढंग से रखते थे। कमल किशोर साधारण, सहज एवं सुलभ नेता थे। लोहरदगावासियों के दिल मे बस कर अपनी आखिरी सांस तक उनकी सेवा की। आज हमनें उनकी प्रतिमा तो स्थापित कर दी है अब हमें उनके विचारों को स्थापित करना है। अगले साल से हम इस कार्यक्रम को राज्य स्तर पर करेंगे।

इस मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, महासचिव सह लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरु शान्ति भगत, केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी, अर्जुन बैठा, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, सूरज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओम भारती, दिलीप साहू, अंजु देवी, अनिता साहू, केंद्रीय सचिव भरत काशी, डॉ सुधीर यादव उपस्थित थे।

इस अवसर पर अभिमन्यु साहू, आरिफ अंसारी, इमितियाज़ अंसारी, राम भगत, साबीर अंसारी, नन्दलाल भगत, सोमरा उराँव, विजय भगत, जब्बार अंसारी, समीम, छोटू, रामजीत, रोजमत, जसीम, रिकरेस्टा टोप्पो, एरदन टोप्पो, नवल, मौसिम, तेवरों, नसीम, मालती टोप्पो, अर्जुन उरांव, अजय उराँव, सतीश उराँव, राम सहाय,सारो, सुनीता, नीरा, अजय भगत, मेगरा उरांव, मुनवार, बबलू, दिलीप, नंदू, रामसाद, बबलू, रामा, सुनील, छोटू खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

जब से हेमन्त सरकार का आई है तब से लोगों को ठग रही है : रोमित नारायण

Nitesh Verma

48 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मी का शव हुआ बरामद

Nitesh Verma

कतरास : अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने की बस, बीएड व बाउंडरी की मांग

Nitesh Verma

Leave a Comment