झारखण्ड बोकारो

कसमार अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

रंजन वर्मा, कसमार

बोकारो (खबर आजतक) : सोमवार को कसमार अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी (CO) प्रवीण कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।

जनता दरबार में खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

डीसी का निर्देश था कि प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाया जाए। हालांकि, जब से प्रवीण कुमार ने कसमार में कार्यभार संभाला है, वे नियमित रूप से मंगलवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान करते आ रहे हैं। इन दिनों संबंधित विभाग के राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहते हैं।

आज सोमवार को विशेष रूप से आयोजित इस दरबार में CO प्रवीण कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा, “जो भी समस्या हो, आप कभी भी बेहिचक आकर बताएं। समाधान तत्काल किया जाएगा।”

दरबार में आए लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाया गया और शांतिपूर्ण माहौल में उनकी बातें सुनी गईं। इस व्यवहार से लोगों के चेहरे पर संतोष और खुशी झलकती नजर आई। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार कोई अधिकारी उनकी बातों को इतने सम्मान और गंभीरता से सुनता नजर आया।

जनता दरबार में CO प्रवीण कुमार के साथ अंचल निरीक्षक सहदेव दास, राजस्व कर्मचारी मदन महतो, जमील अंसारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

राजीव गाँधी ने जिस समाजवादी समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करने की आवश्यकता: डॉ रामेश्वर

admin

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण में बोकारो के इन नेताओं ने की शिरकत

admin

तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस का वाहन जांच अभियान, 68,250 रुपये का ऑनलाइन चालान वसूला गया

admin

Leave a Comment