कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : अंजुमन कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

डिजिटल डेस्क

कसमार (ख़बर आजतक): कसमार प्रखंड के गर्री स्थित अंजुमन कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का रविवार को झारखंड आंदोलनकारी हाजी गुलाम ख्वाजा एवं ग्रामीणों ने स्वागत कर बधाई दी. इस दौरान अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के नव निर्वाचित सदर मो शेरे आलम, सचिव सकीब अंसारी और खजांची मोबीन अंसारी को पगड़ी और माला पहना कर सम्मानित किया गया. इस दौरान कसमार प्रखण्ड और अंजुमन कमिटी की तरक्की के लिए दुआ की गई. इस दौरान सदर शेरे आलम ने कहा कि कमेटी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, इसका ईमानदारी एवं पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि कमेटी में जो भी मामला आएगा, उसे अंजुमन एवं तमाम ग्रामीणों का साथ लेकर निष्पादित करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की खुशहाली एवं अमन चैन स्थापित कर विकास कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है. मौके पर हाजी शाकिर, हाजी यूसुफ, हाजी दिल मोहम्मद, हाजी अत्ताउल्लाह, हाजी खाजा गुलाम, इंतखाब आलम, मस्जिद के इमाम समेत कसमार के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Related posts

9 जुलाई को जिलेभर में मजदूर हड़ताल की तैयारी तेज, चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू का विरोध

admin

विद्यार्थी परिषद ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन जो छात्रों में करता है सर्वगुणों का संचार : पद्मश्री अशोक भगत

admin

बोकारो मे कल से शुरू हो रहा दो दिवसीय जुडो चैंपियनशिप, 500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

admin

Leave a Comment