कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : किशोरियों का नेतृत्व विकास के लिए कौशल बढ़ाना जरूरी है।

सहयोगिनी द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के गरी पंचायत में आज सहयोगिनी द्वारा संचालित कंप्यूटर के प्रशासनार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य वर्षा देवी ने कहा कि सहयोगिनी द्वारा कसमार प्रखंड के विभिन्न गांव में नेतृत्व क्षमता विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधि चलाई जा रही है जो सराहनीय है लड़कियों का कौशल बढ़ाना , नेतृत्व क्षमता के लिए एक प्रमुख कड़ी है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ संस्था द्वारा कसमार में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लड़कियों के नेतृत्व क्षमता विकास के लिए कंप्यूटर के साथ-साथ ब्यूटीशियन एवं लाख की चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है साथ ही उनके साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधि चलाई जा रही है। सहयोगिनी की सूर्यमुनि देवी तथा किरण कुमारी ने कहा कि संस्था के द्वारा कसमांर के तीन पंचायत में बाल विवाह को लेकर विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है , तथा इसके माध्यम से किशोरियों का नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उनके अभिभावकों , स्टेक होल्डर के साथ भी जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षक सपना जायसवाल, काजल कुमारी, नीतू कुमारी, पायल कुमारी, आरती कुमारी, जयंती कुमारी ,सोनिया कुमारी, पायल कुमारी ,खुशी कुमारी , बिनदू कुमारी, पूजा कुमारी, सोनम कुमारी, नेहा कुमारी आदि उपस्थित थी।

Related posts

चिल्ड्रन पैराडाइस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

admin

हमें अपनी संस्कृति और विरासत को बचाने की आवश्यकता: राम सिंह

admin

पेटरवार में रथ यात्रा की तैयारी पूरी, कलश यात्रा के साथ भक्ति उत्सव का शुभारंभ

admin

Leave a Comment