कसमार झारखण्ड बोकारो राँची

कसमार के मनोज कपरदार को मिलेगा स्पेनिन सहित्य गौरव सम्मान

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक): कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2023 का स्पेनिन सहित्य गौरव सम्मान मिलेगा। सम्मान देने का निर्णय रांची की प्रतिष्ठित संस्था स्पेनिन द्वारा लिया गया है। यह सम्मान इन्हें उर्सलाईन कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज, रांची के सभागार में
आयोजित भव्य कार्यक्रम में 25 नवम्बर को प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी संस्था के निदेशक डॉ कुमार संजय ने दी। इनका चयन हिंदी साहित्य के विद्वान डॉ अशोक प्रियदर्शी और डॉ माया प्रसाद ने किया है। चयन समिति ने अपनी टिप्पणी में लिखा है – मनोज कुमार कपरदार की सक्रियता चकित करती है। यह झारखंडी माटी की संतान है। और इस मिट्टी का ऋण चुका रहे हैं। शहरों की चकाचौंध में आदिवासी कला परंपराएं लुप्त होती लुप्त होती जा रही हैं। श्री कपरदार आदिवासी कला परंपराओं को रेखांकित कर उन्हें जीवित रखने के उपक्रम में लगे हैं। यह सम्मान विगत 16 वर्षो से लगातार देश के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता है। इनमें से प्रमुख नाम है ऋषिकेश सुलभ (पटना), पंकज सुबीर( सीहोर), महेश कटारे सुगम (सागर), अनिता रश्मि (रांची) मार्टिन जॉन ( पश्चिम बंगाल), हरकीरत हीर (असम), रामदुलारी शर्मा ( गुना), उर्मिला शुक्ल (छत्तीसगढ़), नरेश अग्रवाल ( जमशेदपुर)। यह संस्था उत्कृष्ट रचनाकर्म के आधार पर यह सम्मान देती है। मनोज कुमार कपरदार झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कार्य कर रहे है। इनके लेखन से
झारखंड की कला को एक राष्ट्रीय पहचान मिली है। |

Related posts

जरीडीह में उपायुक्त का जनता दरबार आज,सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

admin

शशि पन्ना के नेतृत्व में केशव महतो “कमलेश” से मिला शिष्टमंडल, 2024 विधानसभा को जीतने पर हुई चर्चा

admin

सरकार जिसकी भी हो परंतु झारखंड के लोगों के लिए एक ठोस नीति निर्धारण करें : जयराम महतो

admin

Leave a Comment