कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने गरी गांव में 100 केबी ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

रंजन वर्मा कसमार

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के गरी गांव में आज 100 केबी क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने फीता काटकर किया। पिछले कई दिनों से गांव का ट्रांसफारMER खराब हो जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रमुख ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग से समन्वय कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नियोती कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही जनप्रतिनिधि का धर्म है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि प्रखंड स्तर की कोई भी समस्या हो, तो वे बेझिझक उनसे संपर्क करें, समाधान अवश्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कसमार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि गरीब तबके के बच्चों को भी यहीं से उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। इसके लिए वे स्थानीय मंत्री, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में गरी गांव के ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने प्रखंड प्रमुख के इस त्वरित प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और जनसहभागिता से भरपूर रहा।

Related posts

गणेश चतुर्थी पर बोकारो में हुआ श्री गणेश मंदिर पूजा पंडाल का उद्घाटन

admin

पहलगाम अटैक पर ‘Thank You Pakistan,’ लिखने वाला बोकारो का मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार

admin

राजद ने धूमधाम से मनाया 27वाँ स्थापना दिवस, बोले पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ‐ “न हिंदू खतरे में न हिंदुस्तान खतरे में, बस देश का संविधान खतरे में”

admin

Leave a Comment