कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार प्रखंड मुखिया संघ की बैठक मे संगठन को मजबूत बनाने को लेकर की गई चर्चा

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (खबर आजतक) : कसमार प्रख़ण्ड मुख्यालय में मुखिया संघ कि अध्यक्ष हारू राजवार कि अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ. इस बैठक में संगठन को सबसे पहले बहुत मजबूत करने पर बल दिया गया साथ ही पंचायत में हो रहे विकास कार्यो मे कर्मचारी अधिकारी का रूचि नहीं होते देख गंभीर मामला बताते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधि को मजबूती पर बल देने को कहा गया. मुखिया संघ कि अध्यक्ष हारू राजवार ने कहा जब तक संघ मजबूत नहीं होगा पंचायत में सही विकास नहीं दिखेगा जनता जिस उमिद से हम लोगों को जीता कर काम करने का अवसर दिया है इस अवसर को हम लोग खोने नहीं देंगे मजबूती के साथ पंचायत में काम करके दिखाइयेगा सोच बदलने कि आवश्यकता है मुखिया संघ के अध्यक्ष के बातों को सुनते हुए सभी मुखिया प्रतिनिधि ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. बैठक में सोनपुरा मुखिया चंद्रशेखर हेंब्रम, टांगटोना मुखिया सुमित्रा देवी, दान्तु मुखिया चंद्रशेखर नायक, दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो,राजेंद्र महतो, सरिता देवी गीता देवी, अनीता देवी, खैराचाटर मुखिया विजय कुमार जायसवाल के अलावे उप मुखिया भी शामिल थे.

Related posts

युवा नेतृत्व विकास से ही बाल विवाह की रोकथाम संभव

admin

हिंदी मीडियम के बच्चों के लिए खेल दिवस का आयोजन

admin

कन्या उच्च विद्यालय में मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

admin

Leave a Comment