कसमार झारखण्ड बोकारो राजनीति

कसमार : बाल विवाह सामाजिक कुरीति व अभिशाप : डां लंबोदर

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (खबर आजतक) : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन व सहयोगिनी के बैनर तले बोकारो में चल रहे अभियान बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर बुधवार को गोमिया विधायक डा लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ने मौजूद लोगों को बाल विवाह का शपथग्रहण करवाते हुए अभियान को जिले में जोर-शोर से चलाने की बात कही। विधायक ने कहा बाल विवाह सामाजिक अभिशाप है। इससे मुक्ति के लिए ईमानदारी के साथ सामूहिक प्रयास की जरूरत है । उन्होंने कहा ऐसे ही प्रयासों की बदौलत बाल विवाह में काफी कमी आई है। यदि इसको लेकर इसी तरह जागरूकता अभियान जारी रखा जाए तो बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई का पूरी तरह अंत हो जाएगा। इस दौरान बताया गया कि बोकारो के 150 गांवों में बाल विवाह रोकने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे गांवों-कस्बों से लेकर स्कूली बच्चों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को शपथग्रहण करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में रंजन प्रकाश, सुमीत कुमार, राजेंद्र साव, भुवनेश्वर मरांडी,संतोष सिंह, श्याम कुमार महतो, कृष्णा महतो, उत्तम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

दावोस 2026 के लिए झारखण्ड सरकार के प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष व महासचिव नामित

admin

हिन्दू जागरण मंच झारखण्ड प्रांत के कार्यसमिति सदस्य सुजीत सिंह ने दिया इस्तीफा

admin

जेईई मेन में डीपीएस बोकारो का दबदबा, 99.8222 पर्सेंटाइल के साथ विशाल बना टॉपर

admin

Leave a Comment