कसमार झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

कसमार : बोलेरो और बाइक की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार-बहादुरपुर मुख्य पथ पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार विनोद महतो (उम्र 50 वर्ष), निवासी जामकुदर गांव, की मौत हो गई। उनकी पत्नी कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, विनोद महतो अपनी पत्नी के साथ बाइक (नं. JH 09AU 3453) से खैराचातर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा जा रहे थे। इसी दौरान बगियारी मोड़ के पास एक निर्माणाधीन सड़क पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक दोनों को लगभग 40 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। विनोद महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क को जाम कर मुआवजा और दोषी वाहन को जब्त करने की मांग की। सूचना मिलते ही कसमार सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी भजनलाल महतो और एसआई रजिद आलम मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था।

Related posts

3rd मेकॉन इन्विटेशन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 की जोरदार शुरुआत

admin

सरला बिरला ने मनाया स्थापना दिवस, टॉपर्स को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

admin

Through the worship of meditation, the basic philosophy of the physical mind is achieved: Swami Pradeep Ji

admin

Leave a Comment