कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : मोहर्रम को लेकर कसमार पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सोशल मीडिया पर अफवाह वाली खबर से बचे : उज्जवल पांडे

कसमार (ख़बर आजतक): मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कसमार थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना प्रभारी उज्जवल पांडे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कसमार थाने से निकलकर मंजुरा, जमकुदर, खौराचाटर, बगदा, पिरगुल होते हुए हरनाद गया। थाना प्रभारी उज्जवल कुमार पांडे ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम मिलजुल कर शांति के साथ मनाएं। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें। असामाजिक किस्म के लोग सोशल मीडिया में पुरानी अफवाह वाली खबर डालकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं। लोग ऐसे पोस्ट से बचें। अगर किसी के मोबाइल में अफवाह की खबर आए तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस गांव का जुलूस निकाली जाएगी वहां के लोग आवेदन थाना को दें। जुलूस जिस रूट से गुजरती है उस रुट को भी लिख कर दें। उन्होंने कहा कि किसी को दुख न पहुंचे इसका ख्याल रखें।.

Related posts

पलामू के रामगढ़ थाना अंतर्गत अनिष्का मोबाइल स्टोर से अवैध विदेशी शराब जप्त, विक्रेता गिरफ्तार

admin

ह्यूमन कैपिटल प्रबंधन प्रणाली परियोजना के ब्रांडिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

admin

जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री, राज्यपाल गंगवार ने दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment