कसमार बोकारो

कसमार : राम लखन डूंगरी मे वनभोज सह मिलन समारोह का किया आयोजन

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (खबर आजतक) : कसमार प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को मंजूरा ममता देवी एवं पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो की अगुवाई राम लखन डूंगरी स्थित परिसर में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कसमार प्रमुख नियोती कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष हारू रजवार समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने वनभोज में बने लजीज व्यंजनों का लूप्त उठाया। प्राकृतिक दृश्यों का आनंद उठाया। एक दूसरे का हालचाल लिया और नववर्ष की बधाइयां दी। इसके बाद सभी प्रतिनिधि मिलजुल कर कसमार प्रखंड के सभी पंचायतों का सर्वांगीण विकास करने का दृढ़ संकल्प लिया। मौके पर दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो, खैराचातर मुखिया गुड्डू जायसवाल, गर्री मुखिया गीता देवी, टांगटोना मुखिया सुमित्रा देवी, मधुकरपुर मुखिया राजेंद्र कुमार महतो, मुरहूलसूदी मुखिया सरिता देवी, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, कसमार पंसस मंजू देवी, पोंडा पंसस रवि कुमार बरइकला पंसस ललिता देवी, समाजसेवी लोकेश कुमार दे, शिशुपाल महतो, मनोज करमाली, सनातन महतो समेत कई प्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे।

Related posts

प्रवासी मजदूर का शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार कर उठे जिसके कारण गांव का माहौल हुआ गमगीन

admin

नव कुम्भ साहित्य की ऑनलाइन काव्य -गोष्ठी में बही काव्य धारा

admin

14 मार्च-2024 (बुधवार) को विश्व किडनी दिवस के मौक़े पर RNB हॉस्पीटल एंड पाल आई रिसर्च सेन्टर, 180, कोऑपरेटिव काॅलोनी में निःशुल्क किडनी जांच शिविर लगाया जायेगा.. जाँच बोकारो के जाने माने डॉ मुकतेश्वर रजक ( नेफ्रोलॉजिस्ट) द्वारा की जायेगी…..

admin

Leave a Comment