झारखण्ड राँची राजनीति

काँग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव पहुँचे छठ घाट, दिया अर्घ्य और श्रद्धालुओं को शुभकामना

साथ ही पूरे दिन चुनाव के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

नितीश मिश्रा, राँची

राँची(खबर_आजतक): काँग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव शुक्रवार को प्रातः छठ घाट पहुँचे और भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य देकर सभी की खुशहाली की कामना छठी मैया से किया। इसके बाद उन्होंने पूरे दिन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस क्रम में वे डीपाटोली, सरना टोली, होंडा, हेरा, बिजुरिया, चंदाघासी, हरमू सहित अनेक इलाकों में बैठक व पदयात्रा कर लोगों से काँग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।

उन्होंने लोगों से हटिया में एक मौका देने की अपील की।अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। लोगों की उम्मीदों पर जनप्रतिनिधि ने पानी फेर दिया है। आम जनता समस्याओं को लेकर काफी परेशान हैं। इसलिए इस बार बदलाव के लिए वोट करें और एक मौका जरूर दें।

अजय नाथ शाहदेव ने लोगों से कहा कि महागठबंधन की सरकार ने आम जनता के काफी काम किया है। सभी महिलाओं को सम्मान दिया, 200 यूनिट की बिजली बिल की माफ कर महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने का काम किया, गरीबों को अबुजा आवास मिला, सभी वर्ग के बुजुर्ग महिला पुरुष को पेंशन दिया। आज से पहले किसी भी सरकार ने इतना काम नहीं किया था। अतः हटिया में बदलाव के लिए और झारखण्ड में पुनः गठबंधन की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को वोट करें।

Related posts

भीषण सडक हादसे में घायल हुए झारखण्ड के उभरते क्रिकेटर रॉबिन मिंज….

admin

आईएचएम राँची में हुआ वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता के अंतर्गत झारखण्ड कौशल प्रतियोगिता 2024 का आगाज

admin

महिला उद्यमी इकाई का प्रतिस्थापन 2 जून को चैंबर भवन में

admin

Leave a Comment