झारखण्ड राँची

काँग्रेस प्रभारी के. राजू 6 दिवसीय दौरे पर पहुंचे राँची, कई जिलों में संगठनात्मक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

नितीश मिश्र, रांची

राँची (ख़बर आजतक): अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू शनिवार को रांची पहुँचे। वह 6 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 8 जून से कई जिलों में पार्टी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

8 जून: सुबह 10 बजे सिमडेगा में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, शाम 4 बजे चाईबासा में पेसा नियमों पर विचार-विमर्श।

9 जून : रामगढ़ में काँग्रेस पदाधिकारियों की बैठक। दोपहर 3 बजे बोकारो में “संविधान बचाओ रैली” को संबोधित करेंगे।

10 जून : लातेहार में दोपहर 3 बजे संविधान बचाओ रैली और बैठक।
11 जून : सुबह 11 बजे रांची में पेसा कानून पर विमर्श और एससी नेताओं के साथ बैठक।

12 जून : लोहरदगा और गुमला में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठकें।
12 जून रात 9 बजे- राँची से हैदराबाद रवाना होंगे।

Related posts

चिन्मय मिशन बोकारो में 12 से 17 जून तक ज्ञान यज्ञ
स्वामी अद्वैतानंद सरस्वती देंगे भक्तिरस से परिपूर्ण प्रवचन

admin

जिप सदस्य धनबाज उराँव के नेतृत्व में विभिन्न महिला पुरुष ने थामा झामुमो का दामन

admin

कसमार : 162वीं जयंती पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी कोका कमार करमाली

admin

Leave a Comment