झारखण्ड राँची राजनीति

कांग्रेस के लोकतंत्र-विरोधी इतिहास को भाजपा ने तथ्यों के साथ उजागर किया

नितीश मिश्रा


रांची (खबर आजतक) : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा ने उसके लोकतंत्र-विरोधी इतिहास को सामने रखा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि कांग्रेस आज एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि परिवार-केंद्रित संगठन बन चुकी है। उन्होंने 1975 की आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान प्रेस की आज़ादी खत्म की गई और विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया।

कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए मौलिक अधिकार तक निलंबित किए। अजय साह ने नेशनल हेराल्ड मामले और अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग को भी लोकतंत्र पर हमला बताया। मनरेगा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने DBT और तकनीक से पारदर्शिता लाई, जबकि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार हावी था। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोककल्याण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

Related posts

अवैध बालू कारोबार पर पुलिस की कार्यवाई, देर रात बालू लोड तीन हाइवा, स्कॉट कर रहे दो कार जब्त, तीन गिरफ्तार ।

admin

नीरजा सहाय डीएवी में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन

admin

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल, सिर में आई गंभीर चोट

admin

Leave a Comment