झारखण्ड राँची राजनीति

कामरेड वृंदा करात ने सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

#नितीश_मिश्र | राँची

राँची (खबर आजतक): माकपा की वरिष्ठ नेत्री कामरेड वृंदा करात झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल लेने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुँचीं। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए विश्वास जताया कि वे जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे।

इस अवसर पर वृंदा करात ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की और पूरे परिवार को सांत्वना एवं समर्थन व्यक्त किया।

कामरेड करात ने कहा कि शिबू सोरेन केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में एक प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूरे वामपंथी एवं लोकतांत्रिक समाज को है।

Related posts

श्रीकृष्ण के विभिन्न बाल रुपों के संग 12 वर्ष तक के बच्चे और बच्चियाँ प्रतियोगिता में सकेंगे भाग

admin

हेमन्त व कल्पना पहुँचे रिम्स, बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुण्डा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

admin

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कल्पना भी थी मौजूद

admin

Leave a Comment