झारखण्ड पेटरवार बोकारो

कायस्थ एकता दिवस के रूप में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार बुंडू पंचायत भवन के सभागार में कायस्थ शिरोमणि श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कायस्थ दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सुधीर कुमार सिन्हा तथा कुमार अनिमेष ने कहा कि वे ऐसे कायस्थ शिरोमणि थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया और भारत के सम्मान को विश्व पटल पर स्थापित किया। कद में छोटे होने के बावजूद उन्होंने एक कर्मनिष्ठ, ईमानदार तथा एक कर्तव्य परायण व्यक्ति के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

उनका यह नारा जय जवान जय किसान जिस प्रकार हमारे जवानों में स्फूर्ति भरता था उसी प्रकार किसानों में ऊर्जा का संचार करता था। भारत रत्न से सम्मानित इन महान विभूति ने इस देश का वास्तव में गौरव बढ़ाया। उनकी ईमानदारी के किस्से आज भी लोगों के जुबान पर छाए हुए हैं। ऐसा व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेता हैं। इस अवसर पर शास्त्री जी की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। वहीं सुधीर कुमार सिन्हा, शिव शंकर सहाय, कुमार कौशलेश, कुमार अनिमेष, पंकज कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, बंटी सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, बसंत कुमार सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा, चन्दन सिन्हा, सीमा सिन्हा, रागिनी सिन्हा, ब्यूटी सिन्हा, निहारिका सुकृति, चंदन कुमार सिन्हा ,कुमार ज्ञानदीप, रितेश कुमार सिन्हा, कुमार उत्कर्ष, आद्या स्मृति, आद्य सहाय, रीशान रितेश, रक्षित रितेश सहित कई लोग सम्मिलित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने धनबाद वासियों को दी कई सौगातें, लगभग 313 करोड़ 96 लाख रुपए की 333 योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास, 23540

admin

छत्तरपुर सीओ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश को लेकर शहर में अभियान चलाया

admin

जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 व 27 अगस्त को मनन विद्या मनरखन महतो विद्यालय, डूमरदगा में

admin

Leave a Comment