झारखण्ड धनबाद

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने 6वें स्थापना दिवस पर भूखे असहायों को कराया भोजन

धनबाद रेलवे स्टेशन पर रोटी बैंक के सहयोग से हुआ सेवा कार्य, सैकड़ों जरूरतमंदों ने पाया लाभ

धनबाद (ख़बर आजतक) : कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने सोमवार, 7 जुलाई 2025 को अपने 6वें स्थापना दिवस के दूसरे चरण में समाज सेवा की मिसाल पेश की। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों भूखे, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय रोटी बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक मदद पहुँचाना और ‘दरिद्र नारायण सेवा’ के भाव को साकार करना रहा। ट्रस्ट ने पिछले 6 वर्षों में समाजहित में कई कार्य किए हैं और अब यह अपने 7वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और सदस्यों से भविष्य में भी इसी प्रकार साथ निभाने की अपील की।

इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अम्बष्ट, धनबाद जिला अध्यक्ष डॉ. पी.सी.एल. दास, जिला महासचिव बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, सह-कोषाध्यक्ष विजय सिन्हा, विजय लाल और रोटी बैंक के सन्नी जी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा। ट्रस्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Related posts

केंद्रीय जनजाति मंत्री जुएल ओराम ने गुरूजी शिबू सोरेन को अर्पित किया श्रद्धांजलि

admin

वर्चुअल लैब्स के उपयोग में एसबीयू झारखंड में प्रथम

admin

Jharkhand Election 2024: पुस्तकालय मैदान मे होगी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा….

admin

Leave a Comment