झारखण्ड धनबाद

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के 7वें वर्ष का झंडोतोलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न


धनबाद (ख़बर आजतक) : 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के 7वें वर्ष का झंडोतोलन ट्रस्ट मुख्यालय कौशल्या निवास, प्रोफेसर कॉलोनी, हीरापुर धनबाद में भव्य रूप से संपन्न हुआ। ट्रस्ट के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चित्रांश प्रकाश सिन्हा ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर डॉ. पी.सी.एल. दास सहित ट्रस्ट के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के पश्चात देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की गई और साथ चलने का संकल्प लिया गया। नए सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में 22 फरवरी को छात्रवृत्ति वितरण सह पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। अंत में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने आयोजित किया एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर

admin

राँची : केन्द्रीय सरना समिति की बैठक संपन्न, सरहूल को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

admin

उप विकास आयुक्त के द्वारा तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया गया

admin

Leave a Comment