झारखण्ड धनबाद

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट का होली मिलन सह छात्रवृत्ति वितरण समारोह संपन्न


धनबाद (ख़बर आजतक) : सामुदायिक भवन में कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से होली मिलन सह छात्रवृत्ति वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा के स्वागत भाषण से हुआ। रंजन श्रीवास्तव ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा सहित सभी उपस्थित लोगों ने आराध्य देव चित्रगुप्त के मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


वर्ष 2019 में छह बच्चों से शुरू हुई छात्रवृत्ति योजना के तहत इस वर्ष कुल 17 जरूरतमंद बच्चों को चेक के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई। सात वर्षों में छह बच्चे दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर आगे की पढ़ाई में अग्रसर हो चुके हैं। ट्रस्ट एलकेजी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों को निरंतर सहयोग दे रहा है।
छात्रवृत्ति वितरण के उपरांत सहयोगकर्ताओं को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक राज सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, रंजन श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, शशि लाल, आशा वर्मा, बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, किरण सिन्हा, दुर्गेश सिन्हा, ललित सिन्हा, विजय श्रीवास्तव, राजीव कंठ, सोनी प्रिया, सत्येंद्र श्रीवास्तव, हिमादरी श्रीवास्तव, विवेक लाला, संदीप सहाय, प्रीतम सिन्हा, मनोज सिन्हा, सीमा सिन्हा, संदीप लाला, संजय कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
होली मिलन के अवसर पर रंग-गुलाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उपस्थित महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए नाश्ता एवं दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने ट्रस्ट की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Related posts

आपके बच्चों का भविष्य बेहतर करना चाहता हूँ, एक मौका दें: शाहदेव

admin

रामदास सोरेन ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नए आश्रम का किया उद्घाटन, पौधारोपण भी किए

admin

ग्रामीणों ने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई में हो रही बाधा से राज्यपाल को कराया अवगत

admin

Leave a Comment