झारखण्ड धनबाद मनोरंजन

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वनभोज एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम हर्सोल्लास सम्पन्न

धनबाद (ख़बर आजतक): रविवार को कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट धनबाद के बैनर तले नववर्ष मिलन सह वनभोज एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम मैथन डैम के निकट अवस्थित भगवान सूर्य मंदिर के बगल में काफी हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित सभी सदस्यों ने भरपूर आनन्द उठाया। डैम का आनंद, नाव का सैर, डांस, अंताक्षरी, संगीत, कम्पीटीशन, खेल कूद सहित स्वादिष्ट नाश्ता, भोजन इत्यादि व्यवस्था की सराहना की गई। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री प्रकाश सिन्हा जी ने उपस्थिति सभी सदस्यों को और उनके हर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किये। उन्होंने कहा कि आगे भी आप सभी का सहयोग और समर्थन मिलता रहे तो ट्रस्ट और आगे बढ़कर कार्यक्रम का संचालन करता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने ट्रस्ट के हर उद्देश्य जैसे छात्रवृत्ति, जरूरतमंद को मदद, ठंड के मौसम में कम्बल और गर्मी में पानी का वितरण, 26 जनवरी और 15 अगस्त के झंडोत्तोलन, होली मिलन सह छात्रवृत्ति वितरण सहित सभी कार्यकर्मो में धनबाद जिला समिति के पदाधिकारियों से आगे भी सहयोग की अपेक्षा की।धनबाद जिला समिति कुछ ही दिन में काफी उत्साहित होकर इस प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाय। इसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। आज के वनभोज कार्यक्रम में प्रकाश सिन्हा, रंजन श्रीवास्तव, सुशील लाल, शशि लाल, अनुज सिन्हा, पंकज सिन्हा, बिनोद बिहारी सिन्हा, अजय सिन्हा, रवि रंजन श्रीवास्तव, राजीव कंठ, अमर सिन्हा, सुनील कुमार, विकास कुमार, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, पुष्पा सिन्हा, आशा वर्मा, किरण सिन्हा, उषा सिन्हा, सीमा सिन्हा, मोनी श्रीवास्तव, अनुपमा सिन्हा, राजेश कुमार, अनिमेष शुभम, कुमार शुभम, आदित्य सिन्हा, ओम श्रीवास्तव, आशी कंठ, राहुल किसलय, जिया श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भारत के रत्न है लाल कृष्ण आडवाणी: बाबूलाल मरांडी

admin

Rajkumar Mahto of GGPS Chas Becomes IPS Officer, Secures 557th Rank in UPSC

admin

मारवाड़ी सहायक समिति का चुनाव 1 अक्टूबर को

admin

Leave a Comment