झारखण्ड पेटरवार बोकारो

कार्यकर्ता मिलन सह वन भोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की ओर से प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत कोनार बेड़ा स्थित अंबागढ़ा नदी के तट पर बुधवार को कार्यकर्ता मिलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व पूर्व जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की ओर से अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आपस में विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार मिश्रा, संजय सिन्हा, मनोज कुमार शर्मा ,शिव शंकर सहाय ,डॉ अजय महथा, श्याम सुंदर मंडल ,श्रीधर महतो, मुरलीधर नायक, राजेश अहूजा ,पंकज कुमार सिन्हा, सूरजमल नायक, स्वरूप सहाय, अजीत लोहानी ,रितेश कुमार सिन्हा, संतोष साव, नागेश्वर सिंह, सटू सिंह, चंदन सिन्हा, मुन्ना जा, राजू सिन्हा, अकील मरांडी, मनसा मरांडी, निरंजन महतो सहित महिलाएं भी उपस्थित थे।

Related posts

बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला को लेकर अनुश्रवण कमेटी की बैठक

admin

मिथिला महिला समिति, बोकारो की सदस्यों द्वारा कंबल वितरण किया गया

admin

बोकारो : ग्रह-उपग्रह और ब्रह्मांड की रोमांचकारी खगोलीय दुनिया से अवगत हुए बच्चे

admin

Leave a Comment