झारखण्ड राँची राजनीति

किकबॉक्सिंग में पर्चा लहरा रहे झारखंड के खिलाड़ी

झारखंड में किकबॉक्सिंग बहुत जल्द एक नई ऊँचाई पर होगा: बी सी ठाकुर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आगामी वाको राष्ट्रीय सीनियर किकबोक्सिन प्रतियोगिता का आयोजन लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी जालंधर मे 1 से 5 जुलाई तक आयोजित हुआ जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा जिसमें 8 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया जिसमें स्वर्ण पदक विजता रामगढ़ के प्रवीण कुमार 86kg k1 भार वर्ग में, रामगढ़ के चंदन कुमार 51 kg भार वर्ग प्वाइंटफाइट स्वर्ण पदक, रामगढ़ के अपूर्वो मुखर्जी रजत पदक, धनबाद के आदित्य राज शर्मा लो किक में 63 किलो भार वर्ग में धनबाद की प्रियंका भट्टाचार्जी k1 70 किलो भार वर्ग में रजत पदक, कास्या पदक विजेता में चंद्र प्रकाश उपाध्याय, राजा मुंडा, जादूमुनि हेंब्रम है।

इस मौके पर झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बी सी ठाकुर ने बताया कि किकबॉक्सिंग खेल झारखंड में बहुत तेजी से आगे आ रहा है और जल्द ही यह खेल झारखंड में एक नई ऊँचाई पर होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को बहुत बधाई दी और पुर्तगाल में होने वाले वर्ल्ड किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में दो खिलाड़ी जिनका चयन हुआ है उन्हे बधाई दी।

इस मौके पर झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव बिपुल मिश्र मौजूद थे।

Related posts

सीएमपीडीआई में 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

admin

हमारा प्रयास होना चाहिए कि आम जनता को सुलभता से न्याय मिले : पंकज श्रीवास्तव

admin

CISF conducts Mock Drill on Fire Prevention and Safety at DPS Bokaro

admin

Leave a Comment