राँची

किशोर मंत्री एवं अरुण कुमार ने नगर निवेशक को काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नगर विकास विभाग, झारखण्ड के नगर निवेशक गजानंद राम को भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर का उपाध्यक्ष चयनित किये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए झारखण्ड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री और आर्किटेक्ट अरुण कुमार ने मिलकर उन्हें बधाई दी। इस मुलाकात के क्रम में भवन नियमितीकरण योजना को प्रभावी किये जाने की प्रगति पर भी चर्चा की गई। नगर निवेशक ने अवगत कराया कि नियमितीकरण योजना पर लोगों की ओर से प्राप्त सुझावों पर 11 अप्रैल को आहूत बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 12 अप्रैल को जुपमी भवन, स्मॉर्ट सिटी कैम्पस, धुर्वा में आयोजित होगी।

Related posts

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में झारखंड में निवेश के लिए 30 से अधिक कंपनियों ने इच्छा जताई: सुशान्त गौरव

admin

इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में “अकादमिक और उद्योग सहयोग के महत्व” पर शैक्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन की गई आयोजित

admin

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दो छात्रों ने यूपीएससी में सफल होकर बढ़ाया मान, बोले प्राचार्य समरजीत जाना ‐ “यह सफलता जेवीएम के अन्य छात्रों के प्रेरणा का काम करेगी”

admin

Leave a Comment