झारखण्ड धनबाद राँची राजनीति

कुड़मी और सरना समुदाय के मुद्दों को लेकर आजसू मुखर : सुदेश महतो

धनबाद (ख़बर आजतक): नगर भवन में सोमवार को आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि कोयलांचल में हो रहे खनन हादसे वास्तव में विस्थापितों व मजदूरों का नरसंहार हैं। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया और राज्य सरकार की चुप्पी अपराध है। आजसू मजदूरों व विस्थापितों के मुद्दों पर किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के एजेंडे में कुड़मी समुदाय और सरना कोड का मुद्दा भी प्रमुख है। कुड़मी समाज अनुसूचित जनजाति की मान्यता के लिए वर्षों से संघर्षरत है, इसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। आजसू शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की लड़ाई लड़ेगी।

मीडिया से बातचीत में श्री महतो ने साफ कहा कि खदानों में हो रही मौतों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

समारोह में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शोभा चौहान, जिप सदस्य वाणी देवी व कई अन्य लोग आजसू में शामिल हुए।

Related posts

31 सौ भक्तों ने लिया श्री चैती दुर्गा मंदिर का प्रसाद, उमड़े श्रद्धालु, लगे जयकारे

admin

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव पहुँचे मेगा ट्रेड फेयर, विभिन्न स्टॉलो में लगे उत्पादों को देखा, बोले ‐ ट्रेड फेयर से लोगों को नए ‐ नए उत्पादों को देखने व खरीदने का मिलता है मौका

admin

रिम्स-2 विवाद: नगड़ी में तनाव, किसानों पर छोड़े गए आँसू गैस के गोले

admin

Leave a Comment