झारखण्ड धनबाद राजनीति

कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने महिला चिकित्सक की दर्दनाक हत्या कांड के विरोध में दिया धरना

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

कुल्टी (खबर आजतक): कुल्टी विधायक डॉ० अजय पोद्दार के नेतृत्व में सीतारामपुर, कुमारडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज में हुए महिला चिकित्सक की दर्दनाक हत्या कांड के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कुल्टी विधायक ने कहा की राज्य में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं के साथ प्रत्येक दिन बलात्कार और हत्या की घटना घट रही है।

मैं ख़ुद एक चिकित्सक हूँ ; मैं लगातार राज्य भाजपा संगठन के निर्देश, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ महिला चिकित्सक के साथ हुए घटना का लगातार विरोध कर रहा हूँ। वही जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह आज के कार्यक्रम के मार्गदर्शक केशव पोद्दार ने कहा भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्र में शांति पूर्ण धरना के कर्मसूची दिया गया हैं। सीतारामपुर कुमारडीहा स्वास्थ्य केंद्र के धरना प्रदर्शन का संचालन कुल्टी विधानसभा के मंडल उपाध्यक्ष टिंकु वर्मा ने किया। वही इस कार्यक्रम में कुल्टी विधानसभा के भाजपा मंडल 1 के अध्यक्ष संजू घोष, कुल्टी मंडल 2 के मनमोहन रॉय, मंडल 3 के अध्यक्ष अमर प्रसाद, मंडल 4 के उपाध्यक्ष काजल दास, कुल्टी मंडल 3 के उपाध्यक्ष कवि सिंह, मंडल 2 के महासचिव मिथुन चक्रवर्ती, गोपाल माझी, महिला मोर्चा जिला महासचिव रूपा दास, लखी हासदा, सुमित्रा हेमरम,दिलीप गुप्ता, सोनू चौरसिया, विधानसभा इंचार्ज संजय पाल, समीर बागडी,अजय बाउरी के साथ काफ़ी संख्या में कार्यक्तगण एवम गण्यमान व्यक्ति उपस्थित हुए।

Related posts

Jharkhand Election 2024 : तैयारियां पूरी, चुनाव कराने मतदान दलों की रवानगी कल, कुल 16 लाख 56 हजार 108 मतदाता करेंगे मतदान

admin

धनबाद के सिटी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

admin

CISF conducts Mock Drill on Fire Prevention and Safety at DPS Bokaro

admin

Leave a Comment