झारखण्ड राँची राजनीति

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का निर्णय सराहनीय: बाबूलाल मरांडी

नई शिक्षा नीति से झारखंड की जनजाति और क्षेत्रीय भाषाओं को मिलेगा लाभ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं तक की शिक्षा को क्षेत्रीय, स्थानीय भाषाओं में देने की पहल का स्वागत किया। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों के भाषाई विविधता, सांस्कृतिक समझ और शैक्षणिक सफलता को बढ़ावा देने की दिशा में बहुभाषी शिक्षा का महत्वपूर्ण दृष्टिकोण में व्यापक रुप से मान्यता प्रदान करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं तक की शिक्षा को मातृभाषा, क्षेत्रीय भाषा, स्थानीय भाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने के निर्णय का स्वागत।

बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई शिक्षा नीति से स्थानीय, क्षेत्रीय भाषाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा। झारखंड की स्थानीय और जनजातीय भाषाएं और पल्लवित, पुष्पित होंगी।

Related posts

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर हुसैनाबाद में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, 11 हज़ार दीपक किए जाएँगे प्रज्वलित

admin

चौधरी शिवराज सिंह ने सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

admin

लगातार बारिश से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, दो रेडियल गेट खोले गए

admin

Leave a Comment