झारखण्ड राँची

केंद्रीय सरना समिति ने लोहरदगा जिला में जिला सरना समिति का किया पुनर्गठन, सर्वसम्मति से चैतू उराँव जिलाध्यक्ष बनाए गए

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): केंद्रीय सरना समिति ने रविवार को लोहरदगा जिला का दौरा किया जिसमें जिला सरना समिति लोहरदगा में होटल केतकी में आयोजित बैठक मैं भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की उपस्थित हुए जिसमें जिला सरना समिति लोहरदगा का पुनर्गठन किया गया जिसमें जिला सरना समिति लोहरदगा जिला के अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चैतु उराँव को चुना गया साथ ही साथ उपाध्यक्ष भगवान दास, प्रतिमा उराँव, मंत्री लक्ष्मण उराँव, कार्यकारी अध्यक्ष देवनाथ उराँव, मीडिया प्रभारी सुरेश उराँव, सचिव यशपाल भगत, युवा शाखा अध्यक्ष लोहरदगा जिला संदीप भगत को चुना गया। साथ ही लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रखंड समिति का भी पूर्ण गठन किया गया जिसमें जिसमें में सेन्हा प्रखण्ड के अध्यक्ष पद के लिए कलेश्वर उराँव, सचिव नागेश्वर उराँव को चूना गया। कैरो प्रखण्ड के लिए अध्यक्ष गोवर्धन उराँव, सचिव शान्ति उराँव एवं कैरो प्रखण्ड महिला शाखा के अध्यक्ष पद पर मोनिका उराँव को चुना गया।

वहीं कुडू प्रखण्ड के लिए अध्यक्ष सुरेश उराँव एवं सचिव राजू उराँव को चुना गया। पेशरार प्रखण्ड अध्यक्ष पद के लिए सुमन उराँव को चयनित किया गया एवं सक्रिय सदस्य के रुप में विष्णु दयाल उराँव, सूरजमनी उराँव, सुशील उराँव को चुना गया तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास के पदाधिकारी के द्वारा फूलमाला एवं सरना अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचन्द तिर्की ने कहा कि प्राकृतिक पूजक आदिवासियों की परंपरा संस्कृति हक अधिकार पर चौतरफा हमला हो रहा है, समाज की लड़ाई लड़ने के लिए लोग एकजुट हो रहे हैं।

इस मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, महासचिव संजय तिर्की आदि शामिल थे।

Related posts

पत्रकार के हमलावारो को जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिरसा चौक पर आमरण अनशन पर बैठूंगा : दीपक वर्मा

admin

जनसेवा और राज्य के प्रति समर्पण ही हमारा मुख्य ध्येय: सुदेश महतो

admin

श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

admin

Leave a Comment