झारखण्ड राँची राजनीति

केंद्रीय सरना समिति व अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का प्रतिनिधिमंडल ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का आवास खंडहर स्थिति में: शान्ति मुण्डा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पर जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद जयपाल सिंह मुंडा की जन्मस्थली खूँटी स्थित टकरा पहान टोली का दौरा किया गया जिसमें जयपाल सिंह मुंडा चौक पर जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात जयपाल सिंह मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान जयपाल सिंह मुंडा के पुत्रवधू शान्ति मुंडा ने बताया कि जयपाल सिंह मुण्डा की जयंती पर कोई नेता कुशलक्षेम पूछने नहीं आया। जयपाल सिंह जिस घर में रहते थे, वह घर आज भी जर ‐ जर स्थिति में खड़ा है और धीरे धीरे ध्वस्त होकर खंडहर बन गया है।

केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा सरकार एवं समाज का उपेक्षा का शिकार हुई है। आज भी कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उनका सम्मानजनक प्रतिमा नहीं बनाया गया। उसके बाद मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का पुत्र जयंत सिंह मुण्डा से काफी देरी तक बातचीत किया गया एवं कुशलक्षेम जाना।

इस मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का, सहायक तिर्की, विकास बारला, बबलू आदि शामिल थे।

Related posts

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के साथ चैंबर की वार्ता संपन्न, बोले इरफान ‐ “बिना व्यापारी के सहयोग के विकास कार्य संभव नहीं”

Nitesh Verma

छत्तरपुर में स्प्रिट टैंकर गाड़ी से हाईवा और पीकअप वाहन पर प्लास्टिक जार में लोड कर रहे थे जिसे पुलिस ने किया जप्त

Nitesh Verma

“मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना” पर सीएम ही गंभीर नहीं, गरीबों पर आफ़त के बाद टूटी राज्य सरकार की निंद्रा: कुणाल सारंगी

Nitesh Verma

Leave a Comment