झारखण्ड राँची

केन्या प्रवास के दौरान नैरोबी में प्रवासी भारतीयों के साथ रक्षा राज्य मंत्री ने किया संवाद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): केन्या प्रवास के दौरान नैरोबी में प्रवासी भारतीयों के साथ केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संवाद किया। इस दौरान संजय सेठ ने दुनिया भर में रह रहे भारतवंशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को इनके साथ साझा किया। साथ ही आतंकवाद को लेकर भारत के Zero Tolerance की स्पष्ट नीति और अटूट प्रतिबद्धता से इन्हें अवगत कराया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के लक्ष्य और दृष्टिकोण को रेखांकित किया और भारत की परिवर्तनकारी विकास यात्रा और उपलब्धियों से इन्हें अवगत कराया। भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और इसके उभरते वैश्विक नेतृत्व पर प्रकाश डाला। विकसित भारत 2047 सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनियाभर में रह रहे हर भारतीय का संकल्प है। इस संकल्प को साकार करने के लिए इनसे भी सहयोग का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह स्पष्ट दिखा कि भारत से इनका जुड़ाव और जड़ें, दोनों ही भावनात्मक रूप से मजबूत हैं।

Related posts

राज्य स्तरीय एसजीएफआई गतका ओपन ट्रायल संपन्न

admin

बुद्धिष्ट मिशन सभागार में इंटर स्कूल योगा प्रतियोगिता का आयोजन

admin

मुख्यमंत्री ने किया चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ

admin

Leave a Comment