झारखण्ड राँची

केलानिया विश्वविद्यालय ने सीयूजे के डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी को बनाया शोध सह-निर्देशक


रांची : श्रीलंका के प्रतिष्ठित केलानिया विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ ग्रैजुएट स्टडीज़ ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी को शोध सह-निर्देशक नियुक्त किया है। वे केलानिया विश्वविद्यालय की शोधार्थी आर.एम.पी.एस. रत्नायक के शोध विषय “प्रेमचंद की कहानी कला और संवेदना” का सह-निर्देशन करेंगे।

इस नियुक्ति से भारत-श्रीलंका के बीच शैक्षणिक और साहित्यिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो. रत्नेश विश्वकसेन ने इसे विभाग व विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रतिष्ठा के लिए गौरवपूर्ण बताया।

Related posts

रावण दहन कार्यक्रम को लेकर पंजाबी हिन्दू बिरादरी की बैठक संपन्न, कोलकत्ता के शेखर मुखर्जी अपने सहयोगियों के साथ देंगे अतिशबाजी की प्रस्तुति

admin

पर्यावरण-मैत्री प्रयासों के लिए जिले से एकमात्र डीपीएस बोकारो को मिला एसडीजी स्कूल अवार्ड

admin

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर संजय जयसवाल, कार्यसमिति सदस्य, भाजपा (झारखण्ड प्रदेश) ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

Leave a Comment