अपराध झारखण्ड हज़ारीबाग

कोयला तस्करों ने डीआईजी की टीम पर किया हमला…

डिजिटल डेस्क

रामगढ़ (ख़बर आजतक): रामगढ़ के घाटो इलाके में कोयला तस्करों ने बीती देर रात पुलिस की टीम पर हमला कर दिया . सभी पुलिस टीम हजारीबाग डीआईजी की क्यूआरटी है. हजारीबाग डीआईजी ने कोयला तस्करों को पकड़ने के लिए अचानक टीम से छापेमारी करायी. इस घटना के बाद से रामगढ़ पुलिस महकमें कई तरह की चर्चाएं चल रही है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना बीते देर रात करीब एक बजे की बतायी जा रही है. हालांकि, कोयला तस्करों ने पुलिस के चंगुल से गाड़ी छुड़ाकर भाग गए है. इस मामले में घाटो थाना में कोयला तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

Related posts

जिले में धुंआ उगल रहे फैक्ट्रियों की जांच कर इस पर रोक लगाने की पहल करें : उपायुक्त

admin

डीएवी सेक्टर-4 में शिक्षकों की बैठक आयोजित, आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तैयार

admin

मिशन वात्सल्य योजना के अद्यतन प्रगति एवं क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment