झारखण्ड दुर्घटना राँची

कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर ट्रैक्टर को बनाया निशाना

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड के चाईबासा में एक बार नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने ID ब्लास्ट कर एक ट्रैक्टर को निशाना बनाया। इस हमले दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। यह ब्लास्ट दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सीआरपीएफ जवानों के लिए राशन और पानी ले जाया जा रहा था। जिस पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और ID ब्लास्ट कर ट्रैक्टर को उड़ा दिया। इस हमले में बबलू बोदरा (30) और खलासी लोबो गोप (32) नाम के दो शख्स गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया है।

Related posts

प्रखंड विकास पदाधिकारी, एगारकुंड ने निर्वाचन कार्य को लेकर की बैठक

admin

बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन ने राधे श्याम गौशाला में किया पौधारोपण

admin

बोकारो : सी. बी. एस ई. (पूर्वी क्षेत्रीय) हैंडबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश से पहुँचने लगी है टीम

admin

Leave a Comment