अपराध झारखण्ड धनबाद

खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा

प्रतीक सिंह, धनबाद

धनबाद (ख़बर आजतक) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने बुधवार की संध्या अवैध कोयला लदा एक ट्रक पकड़ा है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि आज संध्या टास्क फोर्स ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया।

जांच के क्रम में गोविंदपुर थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदा ट्रक संख्या जेएच 09 ए.एफ. 1026 पकड़ा गया।ट्रक को गोविंदपुर थाना को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई जारी है।अभियान में खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक, सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

जीवनदाता के रूप में समाज में चिकित्सकों का बहुमूल्य योगदान है : बिनोद चोपड़ा

admin

बिजली पानी के बिना हाहाकार, हेमन्त सरकार पर बरसे संजय सेठ

admin

Jharkhand Election 2024: पाकुड़ में एनडीए उम्मीदवार अज़हर इस्लाम के पक्ष में पदयात्रा आयोजित

admin

Leave a Comment