अपराध झारखण्ड बोकारो

खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, 03 ट्रैक्टर जब्त

बोकारो (ख़बर आजतक) : उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार सोमवार सुबह बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें पेटरवार तेनु चौक पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे पेटरवार थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, पेटरवार के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर एवं पेटरवार थाना मोड़, बांधडीह के समीप 01 ट्रैक्टर को अवैध रूप से स्टोन चिप्स का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिसे जप्त कर संबंधित थाना पेटरवार एवं जरीडीह थाना को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। उक्त अभियान में खान निरीक्षक, सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोग की अधिसूचना जारी, महापौर व अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय

admin

ब्यूटीफ़िकेशन प्लानिंग कमिटी बने तभी राँची का सौंदरीकरण संभव : आदित्य

admin

भारतीय वॉलीबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. जयदीप सरकार बने साई के चीफ कोच

admin

Leave a Comment