झारखण्ड राँची राजनीति

खिजरी विधानसभा के अंतर्गत सांसद संजय सेठ द्वारा चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ द्वारा गुरुवार को खिजरी विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सांसद सेठ ने खिजरी विधानसभा के ओरमांझी मंडल अंतर्गत गगारी पंचायत सहित दर्जनों गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों के साथ संवाद एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद सेठ ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी । सांसद संजय सेठ ने कहा कि 2014 से लगातार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित्य नए आयाम गढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों के लिए अनेकों रचनात्मक कार्य किए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना जिसके तहत 2024 तक प्रत्येक कच्चे मकानों को पक्का करने का संकल्प आज देश के वैसे लोग जो कच्चे घरों में रहते थे। उन्हें आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए गए। आज देश के 90% लोगों को पक्का मकान मुहैया कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4371 शहर व कस्बे खुले में शौच से मुक्त घोषित किए गए। पहले हमारी बहन बेटियों को खुले में शौच जाना पड़ता था, आज नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण आज हमारी घर की बहू बेटियाँ शौचालय में शौच के लिए जाती है। हर घर जल हर घर जल योजना के तहत देश के सभी शहरों में हर घर में एक नल से पानी पहुँचाने का संकल्प लिया गया जिसके तहत आज युद्ध स्तर पर गाँव हो शहर हो सभी जगह यह काम तेजी से चल रहे हैं और लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मिल पा रहा है।

अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत के तहत जलापूर्ति सीवरेज शहरी परिवहन पार्क जैसी बुनियादी नागरिक सुविधा मुहैया कराकर लोगों का जीवन स्तर बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है वही 11 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय 4,3970 सामुदायिक स्वच्छता पर इसरो का निर्माण 75 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया। 12,7 करोड़ नए नल का कनेक्शन प्रदान किए गए। 9500000 नए सीवरेज कनेक्शन दिए गए। 350 पर योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं पूर्व के रघुवर दास की सरकार में राँची में एक बेहतर कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण हुआ। कैंसर के लोग रोगी जो पहले राज्य के बाहर इलाज के लिए जाते थे। भाजपा के शासनकाल में एक बेहतर और भव्य सभी सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल का निर्माण कराया गया ऐसी कई विकास के कार्य देश और पूर्व के भाजपा के सरकार में किए गए हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि 10 एकड़ गैरमजरूआ जमीन पर जमीन दलालों की नजर है। सांसद सेठ ने मौके पर डीडीसी को फोन कर बताया कि कोई बड़ी योजना सरकार की धरातल पर उतारे ताकि जगह सुरक्षित रह सके और ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। ओरमाँझी प्रखंड अंतर्गत गागरी पंचायत में ग्रामीणों द्वारा निर्माण किए जा रहे डोभा का शिलान्यास किया। सांसद सेठ ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता की बात की और कहां प्राथमिकता के आधार पर हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मुखिया धनराज बेदिया, जीतराम बेदिया, राजेश गुप्ता, दुर्गा महतो आदि उपस्थित थे

Related posts

सीयूजे में “संघ बजट 2024 और व्यक्तिगत कर योजना” पर संगोष्ठी का आयोजन

admin

वेदांता ईएसएल झारखंड के विकास में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी : सीईओ

admin

एसबीयू द्वारा आयोजित दो दिवसीय योग प्रतियोगिता ‘उमंग 2024’ का हुआ समापन

admin

Leave a Comment