झारखण्ड राँची राजनीति

गठबंधन सरकार की सारी योजनाएँ विफल : झारखंड पार्टी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड पार्टी में पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का के आने के साथ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस दौरान शनिवार को झारखंड पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय हरमू में पार्टी अध्यक्ष एनोस एक्का की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। इस बैठक में केन्द्रीय कमिटी सदस्य, सभी जिला अध्यक्षों एवं सचिव को अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी नये अंदाज के साथ पुराने तेवर में आ जाएँ। एनोस एक्का ने कहा कि सभी कमिटी सदस्यों को जनसमस्याओ को लेकर लोगों तक पहुँच बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी में लोग सिर्फ चुनाव सिम्बल के लिए चुनाव लड़ने आते हैं जीतते हैं फिर पार्टी छोड़कर भाग जाते हैं। 2024 के चुनाव में पार्टी तीसरे मोर्चा में उभर कर रहेंगी और सोच विचार कर ही किसी को टिकट देगी। झारखंड पार्टी हित में कई जरूरी बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।

झारखंड पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि पार्टी का महाधिवेशन की तैयारी में सभी कमिटी सदस्यों को तैयारी शुरू करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का महाधिवेशन दो दिवसीय 1 और 2 जुलाई को किया जाएगा।

झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व महाधिवकता अजीत कुमार ने कहा कि झापा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर झारखंड के 24 जिलों में संगठन विस्तार के साथ साथ संसाधन सुविधा पर फोकस किया जाना है। इस दौरान अजीत कुमार ने कहा कि झारखंड पार्टी के द्वारा सिमडेगा, कोलेबिरा, खूँटी, तोरपा लोहरदगा, गुमला, राँची, रामगढ़, कोल्हान क्षेत्र, संथाल परगना जिलों में संगठन विस्तार किया जाएगा और जिला से लेकर प्रखणड पंचायत तक कमिटी सदस्यों के बीच सदस्यता अभियान तेज करने हेतू सेन्ट्रल कमिटी टास्क जारी करेगी।

झापा के वरीय उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि अन्य राष्ट्रीय दलों के चुनावी घोषणा और वादे इरादे को झारखंड पार्टी जनता को बताएगी कि ठगने लूटने के कारण ही 22 वर्षो में भी स्थानीय व नियोजन नीति लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गाँव घरों की बङी विकराल समस्या पर किसी दलों ने न ही किसी सत्ता सरकार ने ना तो एक ठोस कानून बनाया ना तो समाधान हेतु मुकम्मल नीति बनाया गया है। यह निर्णय लिया गया कि सामाजिक जनसमस्या मुद्दों की राजनीति झारखंड पार्टी करेगी और जनसमस्या का समाधान भी होगा। इस दौरान निर्णय यह भी लिया गया कि संगठन विस्तार के साथ साथ साधन संपन्न इच्छुक चर्चित लोगों को पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट देगी।

इस बैठक में किरण आइंद, अर्पणा हंस, उमेश पांडेय, ऐनुल हक अंसारी, संदेश एक्का, अंशु लकड़ा, आलोक एक्का, सामी दास, सोमदेव करमाली, आकाश करमाली, पवन तिग्गा आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीसीएल दरभंगा हाउस प्रतियोगिता में एसबीयू छात्रों की चमक

admin

कसमार : बगदा में श्री चित्रगुप्त पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, भव्य जागरण की रहेगी धूम

admin

आईएचएम में विश्व मजदूर दिवस पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment