झारखण्ड राँची

गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रस्तुति देने वाले राँची के कलाकार सम्मानित

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में पंचायती राज मंत्रालय की झांकी में शानदार प्रस्तुति देने वाले राँची के कलाकारों को सोमवार को सम्मानित किया गया। राँची स्थित शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में इन प्रतिभाशाली कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


संस्था के संस्थापक शंकर दुबे ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रस्तुति ने झारखंड की ग्रामीण संस्कृति, परंपरा एवं लोककला को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। सम्मानित कलाकारों में अजय कुमार, स्वेता रानी, संगिनी श्रेया, रुचि, नितीश भारद्वाज, प्रगति कुमारी, अलिशा कुमारी, ऋतु कुमारी, स्निग्धा मनोली मेंडा, अमन गुप्ता, प्रवीण कुमार पाठक, आकाश कुमार, मनप्रीत कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार, अविजीत देबनाथ, गौतम कुमार एवं पियूष कुमार इंद्रगुरु शामिल रहे। मौके पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित

Related posts

विहिप ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदय निधि स्टालिन का किया पुतला दहन, विहिप द्वारा कड़ी कार्रवाई की माँग

admin

एमआर अभियान के 39वें दिन 08 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका

admin

बिहारी सामाजिक मंच ने किया नितीश कुमार का पुतला दहन, बोले अनिल यादव ‐ “कुर्सी कुमार ने सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कार्य किया”

admin

Leave a Comment