झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

गरीबों को हर चूल्हा के हिसाब से दो हजार रू. देने का वादा किया था वह भी गरीबों को नहीं मिला : कुजूर

भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई संपन्न

पेटरवार (पंकज सिन्हा) : पेटरवार भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पेटरवार सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश कार्यालय के द्वारा पार्टी के विधायकों व पदाधिकारी बनाकर मांडर के पुर्व विधायक गंगोत्री कुजूर एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सौरभ चक्रवर्ती मुख्य रूप सेउपस्थित थे। मंच का संचालन बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया ।

इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, शक्ति केंद्र, प्रभारी संयोजक सहसंयोजक, बुथ अध्यक्ष, मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता वोटर के तौर पर बैठक में शामिल हुए। वक्ताओं ने बुथ कमेटी के पुनरीक्षण, सभी बुथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाना, हर बूथों में पंडित दीनदयाल एवं मन की बात एवं परिवर्तन रथ यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। गंगोत्री कुजूर ने कहीं की विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को रायशुमारी के लिए और राज्य सरकार की नाकामियों को बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है। राज्य की सरकार जनता को बेवकूफ बनाने के लिए धड़ाधड़ घोषणा कर रही है।पांच साल हो गई है सरकार ने जनता के हित में कोई काम नहीं हुआ है। गरीबों को हर चूल्हा के हिसाब से दो हजार रू. देने का वादा किया था वह भी गरीबों को नहीं मिल पाया। चुनाव के समय आया लॉलीपॉप देकर मईया योजना में एक हजार रू देने का काम सिर्फ यह वोट की राजनीतिक है वहीं चक्रवर्ती जी ने कहा की झारखंड की सरकार ने उत्पाद सिपाही का बहाली जानलेवा साबित हुआ। इस बहाली में 16 नौजवानों की जिंदगी चली गई। यह भ्रष्टाचारी सरकार है अब परिवर्तन लाने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन संजय सिन्हा ने की।इस मौके पर देवनारायण प्रजापति, प्रहलाद महतो, असित बनर्जी, शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, प्रदीप नायक, पंकज कुमार सिन्हा, मुरली नायक, नागेश्वर सिंह, मोहन राम, शिव शंकर दुबे, प्रेमलाल साव, सुरेंद्र महतो, मनोज शर्मा, योगेंद्र प्रसाद , चंदना डे, संध्या रानी, मीनू देवी, पन्नालाल महतो, बेनीलाल महतो, अभय कपूर, अजय तिवारी, रमेश मल्होत्रा, प्रकाश रवानी, निरंजन महतो, प्रकाश साव, पिंटू महतो,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

10 करोड़ से ज्यादा राशि की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दस ग्रामीण पथों का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा : डॉ. लंबोदर

admin

अवैध कोयला खनन पर आजसू का हमला: सरकार और प्रशासन माफियाओं के आगे नतमस्तक – प्रवीण प्रभाकर

admin

बोकारो : जेईई मेन में डीपीएस बोकारो का दबदबा बरकरार, 99.83 पर्सेंटाइल के साथ कृष बना टॉपरडिजिटल

admin

Leave a Comment