गोमिया झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

गिरिडीह से प्रत्याशी मथुरा महतो की जीत सुनिश्चित करने को रणनीति पर चर्चा

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया:झामुमो गोमिया प्रखंड कमेटी के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत साहू धर्मशाला, गोमिया में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष, पिछड़ा आयोग सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, गिरिडीह से इण्डिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक बबीता देवी, सम्मानित जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए।बैठक में आगामी 21 अप्रैल को रांची में आहूत उलगुलान न्याय महारैली में गोमिया प्रखंड से बड़ी संख्या में जुटान करने एवं रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

वहीं, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मथुरा बाबू की जीत सुनिश्चित करने को भी रणनीति तय की गई। अध्यक्ष, पिछड़ा आयोग महतो ने कहा कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता ही झामुमो की ताकत हैं। यह सर्वविदित है कि केंद्र के इशारे पर विपक्षी नेताओं को जैसे तैसे आधारहीन मामले में फंसाकर जेल भेजने, डराने और धमकाने का अलोकतांत्रिक कार्य हो रहा है। माननीय हेमंत बाबू को भी आधारहीन मामले में फंसाकर जेल भेजा गया है। राज्य की जनता आक्रोशित है और भाजपा और इसके सहयोगियों को सबक सिखाने को तैयार है। उन्होंने हेमंत बाबू के मुख्यमंत्रित्व काल एवं वर्तमान चंपाई सरकार में गरीबों, वंचितों और सर्वजन के लिए धरातल पर उतरी ऐतिहासिक विकास योजनाओं को एक एक कर गिनाया और इस पुलिंदा के साथ कार्यकर्ताओं से गांवों में जाने की अपील की। वहीं, केंद्र की अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैए की पोल खोलने का भी आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ गोमिया विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी मथुरा को भारी मतों से लीड दिलाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को लोकतंत्र का हत्यारा कहा और खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने कार्यकाल में गिरिडीह की जनता को सिर्फ छलने का काम किया। क्षेत्र से नदारद रहे। आलम यह है कि भाजपा कार्यकर्ता भी विरोध कर रहे हैं। जनता तो उन्हें पहचानने से भी इंकार कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो के विपक्षी गोमिया से एक वोट का भी अधिकार नहीं रखते हैं। पूर्व विधायक महतो ने कहा कि आजसू पार्टी के नेता जनसेवक नहीं हो सकते, ये लोग सिर्फ स्वार्थ पूर्ति के लिए राजनीति करते हैं। पार्टी प्रत्याशी मथुरा महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि सभी पूरी मेहनत और लगन से काम करें। झामुमो का झंडा मजबूत करना है और षड्यंत्रकारियों को जवाब देना है। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग हैं। इतनी क्या जल्दबाजी थी कि विरोध के बावजूद मंदिर निर्माण पूरा होने के पहले प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 25 मई को पूरे उत्साह के साथ बूथों पर बढ़त बनाने के काम में जुट जाने की अपील की पूर्व विधायक बबीता देवी ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी मथुरा महतो को भारी मतों से गोमिया से लीड दिलाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्री मांझी ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया एवं कहा कि झारखंड और झारखंडी अस्मिता के खिलाफ काम कर रहे षड्यंत्रकारी शक्तियों को जवाब देने का वक्त है। हमें पूरी मुस्तैदी से गांव टोलों में जनता के बीच जाकर केंद्र की विफलताओं को उजागर करना है। गुरुजी शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के हाथों को मजबूत करना है। मौके पर अमित पासवान, नरेश मण्डल, झारखंड कोलियारी मजदूर यूनियन के मो इकबाल,मो असलम, केदार पासवान, बंटी उरांव, ललिता देवी, कोपेश्वर यादव,

Related posts

पथ परिवहन निगम के गठन के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए: चैंबर

admin

जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्बर्ट एक्का ने थामा आप का दामन

admin

बढ़ती ठंड के बावजूद लगभग 10 हजार लोगों ने लिया मेले का लिया आनंद

admin

Leave a Comment