झारखण्ड राँची

गुरुजी को पद्मभूषण सम्मान पर झारखंड में हर्ष, सुदेश महतो ने जताया आभार

राँची (ख़बर आजतक) : पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान देने की घोषणा पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान गुरुजी के दशकों लंबे राजनीतिक, सामाजिक संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान का सम्मान है, जिससे पूरे झारखंड का गौरव बढ़ा है।


आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने इसे झारखंड आंदोलनकारियों के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि गुरुजी से संघर्ष की प्रेरणा मिली और यह सम्मान प्रत्येक आंदोलनकारी को सम्मानित होने का एहसास कराता है।


वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि गुरुजी को पद्मभूषण मिलना पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है। उन्होंने एनडीए सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Related posts

राँची: रिम्स की बदहाली को दुरुस्त करने भाजपा का एक दिवसीय धरना 05 दिसंबर को

admin

डीएवी सेक्टर-6 के नन्हें मुन्ने ने ऐक्टिविटी बेस्ड लर्निंग में वैदिक मैथ्स का लिया आनंद

admin

झारखण्ड कौशल प्रतियोगिता 2023-2024 का समापन, इंडिया स्किल में हिस्सा लेंगे विजेता

admin

Leave a Comment