झारखण्ड राँची

गुरुनानक सत्संग सभा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रकाश पर्व में शामिल होने का न्योता दिया

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके काँके रोड स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 546वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आयोजित दीवान में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम 3 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा।

मौके पर सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व में शामिल होने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में ज्योति मथारू, सुरेश मिड्ढा, द्वारका दास मुंजाल, हरिश मिड्ढा, जीतू अरोड़ा और अनूप गिरधर शामिल थे।

Related posts

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 24 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

admin

2024 तक सरना कोड लागू करें केन्द्र सरकार नहीं तो आदिवासी केन्द्र सरकार की उखाड़ फेंकने का करेगी काम: फूलचंद तिर्की

admin

रोटरी क्लब आफ बोकारो मिड्टाउन कपल्स के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया

admin

Leave a Comment